Title | अमीरबाई कर्नाटकी कन्नड़ कोकिला के नाम से मशहूर गायिका-अभिनेत्री |
URL | https://www.thoughtfulaffairs.in/amirbai-karnataki-kannad-kokila/ |
Category | Entertainment --> Celebrities |
Meta Keywords | अमीरबाई कर्नाटकी |
Meta Description | अमीरबाई कर्नाटकी अपने समय की मशहूर गायिका-अभिनेत्री जो कन्नड़ कोकिला कहलाईं . लेकिन इतनी दौलत शोहरत पाने वाली अमीरबाई की निजी ज़िंदगी ख़ुशगवार नहीं रही। |
Owner | Neetu Sharma |
Description |
अमीरबाई कर्नाटकी ने क़रीब 150 फ़िल्मों में 380 गाने गाए उन की कन्नड़ और गुजराती पर बहुत गहरी पकड़ थी। उनका गाया भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीर पराई जाने रे” ये गांधी जी को बहुत प्रिय था। बहुत से यादगार गीत गाने वाली अमीरबाई कर्नाटकी का जन्म 1912 में कर्नाटक के बीजापुर में हुआ। उनकी माँ अमीना बी और पिता हुसैन साब थिएटर कंपनी में काम करते थे, उसी संगीत और नाटक के माहौल में अमीरबाई की परवरिश हुई। उनके कई अंकल आंटी थिएटर में बतौर एक्टर-म्यूजिक डायरेक्टर अपनी साख बना चुके थे। अमीरबाई कर्नाटकी छोटी ही थीं जब उन के पिता की मौत हो गई इसीलिए उनकी और उनके परिवार की देख-रेख उनके एक अंकल ने की। |