Links -> Link Details
Title | ज़ोहराबाई अम्बालेवाली |
---|---|
URL | https://www.thoughtfulaffairs.in/zohrabai-ambalewali-singer/ |
Category | Entertainment --> Celebrities |
Meta Keywords | ज़ोहराबाई अम्बालेवाली |
Meta Description | ज़ोहराबाई अम्बालेवाली उस दौर की गायिकाओं में से थीं जब प्लेबैक नया-नया आया था। ज़ोहराबाई अम्बालेवाली भी उन गायिकाओं में से थीं जो प्लेबैक से पहले क्लासिकल सिंगिंग में अपना स्थान बना चुकी थीं। |
Owner | Neetu Sharma |
Description | |
शुरुआती दौर में फ़िल्म संगीत में शुद्ध शास्त्रीय गायन का चलन था और उस दौर में हस्की भारी नेज़ल टच लिए आवाज़ें सुनाई देती हैं। इन्हीं आवाज़ों में एकदम अलग हटकर आवाज़ थीं ज़ोहराबाई खातून की जिनका जन्म 1918 में अम्बाला में हुआ। वो छोटी सी थी तभी उनके दादाजी ने उनकी गायन प्रतिभा को पहचाना और उसे आगे बढ़ने में पूरा पूरा सहयोग दिया। उस ज़माने के नामी उस्ताद उस्ताद ग़ुलाम हुसैन ख़ाँ और उस्ताद नासिर हुसैन ख़ाँ से ज़ोहराबाई अम्बालेवाली को तालीम दिलाई गई। बाद में ज़ोहराबाई ने आगरा घराना से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी ली। मात्र 13 साल की उम्र में ज़ोहराबाई ने HMV के लिए अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया जो की एक ठुमरी थी। और उनका पहला हिट गाना आया 14 साल की उम्र में, उस गाने के बोल थे – छोटे से बलमा मोरे अंगना में गिल्ली खेले। उनका ये गाना रातों रात हिट हो गया और उसके साथ ही ज़ोहराबाई अम्बालेवाली का नाम भी मशहूर हो गया। तब तक ज़ोहराबाई ने रेडियो पर भी गाना शुरु कर दिया था और वो ज़्यादातर पक्के राग, ठुमरी-दादरा या सेमी क्लासिकल गीत ही गाया करती थीं। |